लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में जारी इस सूची में कुल 14 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार की विभिन्न विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं—

क्रमांक विधानसभा संख्या एवं जिला विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
1 14 पूर्वी चंपारण गोविंदगंज श्री राजू तिवारी
2 76 सहरसा सिमरी बख्तियारपुर श्री संजय कुमार सिंह
3 107 सिवान दरौली (अनु.जाति) श्री विजय देव पासवान
4 119 सारण गरखा (अनु.जाति) श्री सवितीम मृणाल
5 145 बेगूसराय साहेबपुर कमाल श्री सुनील कुमार
6 147 बेगूसराय बखरी (अनु.जाति) श्री संजय कुमार
7 151 खगड़िया परबत्ता श्री बाबूलाल साव
8 158 भागलपुर नाथनगर श्री मिथुन कुमार
9 190 पटना पालीगंज श्री सुनील कुमार
10 199 बक्सर ब्रह्मपुर श्री हुलास पांडे
11 212 रोहतास डेहरी श्री राजीव रंजन सिंह
12 65 कटिहार बलरामपुर श्रीमती संगीता देवी
13 218 जहानाबाद मखदुमपुर श्रीमती रानी कुमारी
14 220 औरंगाबाद ओबरा श्री प्रकाश चन्द्र

पार्टी के अनुसार यह सूची आगामी चुनावों के लिए पहले चरण की घोषणा है। आने वाले दिनों में शेष सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने इस बार युवाओं, महिलाओं और सामाजिक न्याय के प्रतिनिधित्व पर जोर देने की बात कही है।

सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी का लक्ष्य इस बार बिहार में मजबूत प्रदर्शन कर सत्ता में निर्णायक भूमिका निभाने का है।

शेयर करना
Exit mobile version