पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जंग और तेज हो गई है। विपक्ष लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहा है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस पर सबसे आक्रामक दिख रहे हैं। अब तक उनका हमला सिर्फ वोट चोरी तक सीमित था, लेकिन इस बार उन्होंने Gen Z यानी नई पीढ़ी को भी इससे जोड़ दिया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा— “देश के युवा, छात्र और Gen Z संविधान बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद!”

बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के बयान के तुरंत बाद बीजेपी ने भी मोर्चा संभाला। सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल पर निशाना साधते हुए लिखा कि

Gen Z परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने तंज कसा कि यह पीढ़ी नेहरू से लेकर राहुल तक के वंशवाद को बर्दाश्त नहीं करेगी और राहुल गांधी को देश छोड़ने की तैयारी करनी चाहिए।

क्यों अहम है Gen Z?

राजनीतिक दल इस बार Gen Z को हल्के में लेने की गलती नहीं कर रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में देश की सबसे ज्यादा Gen Z आबादी (32.5%) रहती है। यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवा यहां बड़ी चुनावी ताकत हैं। 2011 की जनगणना और हालिया सर्वे बताते हैं कि बिहार में 10.77 लाख नए मतदाता इस बार पहली बार वोट डालेंगे। साफ है कि यह वर्ग कई सीटों पर नतीजे तय करने की स्थिति में है।

युवाओं का झुकाव किस ओर?

InkInsight के हालिया सर्वे में सामने आया कि 18 से 29 वर्ष के युवाओं में 44.6% एनडीए का समर्थन कर सकते हैं, जबकि 39.5% महागठबंधन के साथ जाने की संभावना है। दिलचस्प है कि मुख्यमंत्री पद की पसंद में युवा अब भी तेजस्वी यादव को आगे मानते हैं।

वोट चोरी पर अविश्वास फैक्टर

CVoter MOTN 2025 सर्वे के अनुसार, बिहार की 18–24 साल की आबादी में सिर्फ 32.2% ने ही वोटर लिस्ट संशोधन (SIR प्रक्रिया) को सही माना, बाकी ने उस पर सवाल खड़े किए। यही अविश्वास राहुल गांधी का सबसे बड़ा हथियार बन सकता है।

क्या राहुल की रणनीति सफल होगी?

2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने “संविधान खतरे में है” नैरेटिव के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की थी, जिसका असर नतीजों में दिखा और बीजेपी पूर्ण बहुमत से दूर रह गई। अब बिहार में वे वोट चोरी और Gen Z के समर्थन को मिलाकर उसी तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

'यूपी आज देश का ग्रोथ इंजन है' Ghaziabad से बोले Cm Yogi !

शेयर करना
Exit mobile version