बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। लंबी बातचीत के बाद गठबंधन के सभी प्रमुख दलों ने सीटों का अंतिम वितरण तय कर लिया है। इस समझौते के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) बराबर-बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

छोटे सहयोगी दलों को भी साझेदारी में सम्मानजनक जगह दी गई है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को 6-6 सीटें दी गई हैं।

बिहार चुनाव के लिए NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, BJP – JDU बराबरी पर चिराग पासवान इतनी स

BJP प्रभारी ने दी जानकारी

भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि NDA परिवार के सभी दलों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूरा किया है। उनका कहना है कि यह समझौता गठबंधन की एकजुटता और भाजपा-जदयू के बीच मजबूत तालमेल का प्रतीक है।

NDA सीट बंटवारा इस प्रकार है:

  • भाजपा – 101 सीट
  • जदयू – 101 सीट
  • लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
  • रालोमो – 6 सीट
  • हम – 6 सीट

जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को मिली सीटें

जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा और बराचट्टी सीटों से चुनाव लड़ेगी।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी सीटों से चुनाव मैदान में उतरेगी।

जेडीयू ने जताई संतुष्टि

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एनडीए के सभी दलों ने आपसी सहमति से सीट बंटवारा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सभी साथी मिलकर बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए एकजुट हैं।

पीएम मोदी 15 अक्टूबर से करेंगे प्रचार की शुरुआत

सीट बंटवारे के ऐलान के साथ ही एनडीए ने अपनी चुनावी रणनीति को भी अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर से बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। उनकी रैलियों से गठबंधन के अभियान को गति मिलने की उम्मीद है और एनडीए अपने पक्ष में माहौल बनाने पर जोर देगा।

CM YOGI का ऐलान, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हर विधानसभा और लोकसभा में निकलेगी पदयात्रा!

शेयर करना
Exit mobile version