Bigg Boss 19: ”बिग बॉस 19” में कंटेस्टेंट अपने आप को गजब का खिलाड़ी मनाते हैं…अपने गेम को दिखाने के लिए सब एक से बढ़कर एक काम करते हैं…और कोई भी टास्क हो सारे कंटेस्टेन पीछे नहीं रहते है…इसी बिग बॉस में न्यू कपल की भी चर्चाएं चल रही है….पर कई लोग इन दोनों को बेस्ट फ्रैंड भी समझ रहे है…चलिए हम जिन दो लोगों की बिग बॉस के घर में बात कर रहे है….वो अशनूर और अभिषेक…
‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक बजाज ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर घर के नए कप्तान बनने का गौरव हासिल किया। कप्तान बनने के बाद उनके लुक और बिहेवियर में बदलाव देखकर सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए। मेल और फीमेल दोनों कंटेस्टेंट्स ने उनकी तारीफ की।
अमाल के कप्तानी छोड़ने के बाद शहबाज और जिशान के साथ अभिषेक और भी ज्यादा घुलते-मिलते नजर आए। नीलम गिरी ने जिशान से कहा कि वह अमाल के साथ प्रैंक करेंगी, लेकिन तान्या और जिशान को लगता है कि नीलम सच में अमाल को पसंद करती हैं।
कप्तानी के बाद अभिषेक और अश्नूर कौर की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है। अश्नूर ने साफ कहा कि वह अभिषेक को केवल बेस्ट फ्रेंड के रूप में देखती हैं और उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। अभिषेक ने भी उनकी बात को स्वीकार किया।
हालांकि, देर रात जब अश्नूर ने मेकअप किया हुआ था, तब दोनों के बीच काफी क्लोजनेस दिखी और अभिषेक उन्हें खूबसूरत बताते नजर आए। नाइट लाइट जलने के बाद भी अभिषेक, अश्नूर से फ्लर्ट करते दिखे, जिससे घर में उनके रिश्ता और चर्चा का विषय बन गया।