महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कटोल तहसील के राउलगांव में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के विस्फोटक कारखाने में हुआ। पुलिस के अनुसार, धमाका सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ था।

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में धमाका
घटना के बाद, एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने पुष्टि की कि यह धमाका कंपनी के डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ। विस्फोट के बाद घायल लोगों को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और अधिकारियों के अनुसार वे जल्द ही इस संबंध में एक बयान जारी करेंगे। एसपी हर्ष पोद्दार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बचाव अभियान जारी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

'इसका बदला उन्हें...' Khamenei की मौत के बाद Lucknow में कोहराम,  फूट फूट कर रो रही महिलाएं!

शेयर करना
Exit mobile version