पश्चिम बंगाल के दिनहाटा से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर इंसानी मांस खाने के लिए दूसरे की हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

बता दें, यह घटना शनिवार को दिनहाटा के थोराइखाना गांव में हुई, जब गांव के पास एक मेला चल रहा था और अधिकांश लोग उसमें व्यस्त थे। दोपहर के बाद कुछ स्थानीय निवासियों ने तालाब के किनारे एक बिना सिर की लाश देखी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

वहीं, जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारियों के साथ SDPO धीमान मित्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि मृतक युवक पिछले एक साल से श्मशान में रह रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां से चौकाने वाले तथ्य सामने आए।

बता दें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि मृतक के गर्दन के पिछले हिस्से पर गहरे कट के निशान थे, जिससे यह साफ हो गया कि हत्या की गई थी। चूंकि इलाके में CCTV कैमरे नहीं थे, पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करना शुरू किया और कातिल का पता लगाया।

वहीं, पुलिस ने अपने मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय किया और एक गांववाले ने बताया कि उसने फरदौस आलम को तालाब पर शव धोते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही और खुलासे की संभावना है।

Varanasi News : दालमंडी मार्केट में बुलडोजर एक्शन शुरू, दुकानदारों में हड़कंप

शेयर करना
Exit mobile version