ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) में प्रेजेंटर के रूप में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर छाए विवाद पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आखिरकार प्रतिक्रिया दी है। एक छोटे इंटरव्यू क्लिप में उनसे पूछा गया था कि किस फिल्म में सबसे बड़ा प्लॉट ट्विस्ट है। थोड़े विराम के बाद उन्होंने ‘Gone Girl’ का नाम लिया, जिसके बाद उनके हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज को लेकर ऑनलाइन बहस शुरू हो गई।

आलिया ने फैशन कमेंटेटर डाइट सब्या से बातचीत में कहा, “इतनी बात क्यों हो रही है? क्या मेरी एक्सप्रेशन की वजह से?” उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘Gone Girl’ को रिलीज हुए करीब 10 साल हो चुके हैं और उन्होंने उसे दोबारा नहीं देखा। इंटरव्यू के दौरान जब मोनोलॉग का जिक्र हुआ तो वह याद करने की कोशिश कर रही थीं, जिसे लोगों ने अलग तरह से ले लिया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘Alpha’ में नजर आएंगी, जिसे शिव रवैल निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल और शरवरी वाघ भी अहम भूमिकाओं में हैं।















