आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस के लिए खास प्री-सीजन इवेंट ‘ROAR 2026’ का आयोजन किया, जहां क्रिकेट और म्यूजिक का शानदार संगम देखने को मिला। चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित इस इवेंट में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और पूर्व सीएसके कप्तान एमएस धोनी की मुलाकात ने सभी का दिल जीत लिया।

इवेंट के दौरान एआर रहमान ने लाइव देकर पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी और एमएस धोनी की मुलाकात की रही। रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वीडियो कॉल पर किसी को धोनी को दिखाते नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और मुस्कान ने फैंस को खास पल दे दिया।

वीडियो शेयर करते हुए रहमान ने कैप्शन लिखा—“थाला से थाला मिलता है”, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे “दो पसंदीदा लोगों की मुलाकात” बताया, तो किसी ने इसे “एक फ्रेम में दो आइडल” कहा।

इस खास इवेंट में CSK के कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हुए। इनमें सुरेश रैना, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल और मुरली विजय जैसे नाम शामिल रहे।

कुल मिलाकर, ‘ROAR 2026’ इवेंट ने CSK फैंस के लिए यादगार माहौल तैयार किया, जहां म्यूजिक, क्रिकेट और स्टार पावर का जबरदस्त मेल देखने को मिला।

Navratri 2026 | नवरात्रि के पांचवें दिन ऐसे करें मां स्कंदमाता की पूजा | महिलाओं पर बरसेगी खास कृपा

शेयर करना
Exit mobile version