अलीगढ़ में प्रेम विवाह के बाद एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच हुए वाद-विवाद के बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। पति तरुण का शव उनके किराए के कमरे में फांसी से लटका मिला, जबकि पत्नी अंजलि ने मौसी के घर जाकर फांसी लगा ली।

एक साल पहले, घर से भागकर दोनों ने प्रेम विवाह किया था और कोर्ट मैरिज के बाद कई महीनों बाद अपने घर लौटे थे। लड़की के परिवार ने दोनों को स्वीकार नहीं किया, लेकिन लड़के के परिवार ने शादी के बाद उन्हें शरण दी। प्रेम विवाह के बाद अंजलि का तरुण के परिवार के साथ व्यवहार ठीक नहीं रहा, जिसके कारण वे अलग किराए के घर में रहने लगे थे।

आरोप है कि तरुण को अंजलि के किसी अन्य लड़के से दोस्ती के शक में अक्सर वाद-विवाद होते थे, जो अंततः इस दुःखद घटना का कारण बना। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Breaking News @ 10 AM |  Crime | Politics | UP News | CM Yogi | Bharat Samachar

शेयर करना
Exit mobile version