Gwalior HIV AIDS Awareness Camp: सघन एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान के तहत आज सिविल हॉस्पिटल हजीरा में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम और CBS कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सचिन श्रीवास्तव और जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. विजय पाठक ने किया, जबकि OST प्रभारी डॉ. रश्मि मिश्रा ने मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित रहे और उन्होंने सभी को HIV एड्स जागरूकता और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही CMHO सचिन श्रीवास्तव, सिविल हॉस्पिटल हजीरा प्रभारी डॉ. प्रशांत नायक, SDM प्रदीप शर्मा, BSU इंचार्ज डॉ. रूपिंद्र कालरा यादव, और मेडिशन विशेषज्ञ डॉ. बिंदु सिंघल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य बातें…
- उपस्थित जनसमुदाय को एचआईवी संक्रमण, बचाव उपाय और उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
- समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर।
- लोगों को एचआईवी एड्स संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करने और HIV PrEP and Control Act 2017 के बारे में जानकारी दी गई।
- CBS कैंप में 57 लोगों की HIV, VDRL, HB, HCV और TB स्क्रीनिंग की गई।
- जागरूकता बढ़ाने के लिए आईसी वितरण किया गया और टोल-फ्री नंबर 1097 की जानकारी साझा की गई।
- OST सेंटर के बारे में लोगों को मार्गदर्शन किया गया।
प्रमुख आयोजक…
- OST सेंटर, सिविल हॉस्पिटल हजीरा, ग्वालियर
- डॉ. रश्मि मिश्रा – प्रभारी
- काउंसलर सोनम सेंगर
- ANM सुनीता भदौरिया
यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2025 तक चल रहा है और इसका उद्देश्य समाज में एचआईवी एड्स जागरूकता फैलाना, नशा मुक्ति को बढ़ावा देना और स्क्रीनिंग के माध्यम से समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।