Aaj Ka Rashifal 13 August 2025:  आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। भोर 4:24 बजे तक पंचमी तिथि रहेगी। सुबह 10:33 बजे तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। शाम 4:06 बजे तक धृति योग का संयोग रहेगा। आज रक्षा पंचमी भी है, जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल मानी जाती है। आइए देखते हैं आज 12 राशियों के लिए सितारे क्या संकेत दे रहे हैं….

मेष राशि (Aries)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों से कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। आर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए नए विचारों और अवसरों का दिन है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में आज दोगुना मुनाफा संभव है। संगीत और कला में रुचि बढ़ेगी, और मनोरंजन की दुनिया से ऑफर मिल सकता है।

शुभ अंक: 05
शुभ रंग: नीला

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग है, जो लाभकारी होगी। नौकरी में प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ आउटिंग और शॉपिंग का प्लान बनेगा, इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी संभव है।

शुभ अंक: 04
शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक काम सुचारू चलेंगे, लेकिन लेन-देन में सावधानी जरूरी है। करीबी दोस्तों के साथ समय बितेगा। करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, गुरु या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ अंक: 02
शुभ रंग: पीला

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन शानदार रहेगा। पिता के साथ किसी काम में सहयोग करेंगे, जिससे उन्हें खुशी होगी। बच्चों से गर्व महसूस कराने वाली खबर मिलेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक या आउटिंग का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी।

शुभ अंक: 08
शुभ रंग: हरा

सिंह राशि (Leo)

आज रुके हुए काम पूरे होंगे। दुकानदारों और व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा। कला और रचनात्मक कार्यों में नए अवसर मिलेंगे। इंजीनियरिंग छात्रों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

शुभ अंक: 07
शुभ रंग: पर्पल

कन्या राशि (Virgo)

आज बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है, जिससे व्यापार में उन्नति होगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। मनोरंजन पर खर्च हो सकता है, लेकिन खुशी भी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा महसूस होगी।

शुभ अंक: 04
शुभ रंग: लाल

तुला राशि (Libra)

नए कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे अनुभव और ज्ञान मिलेगा। बिजनेस में दुगना मुनाफा संभव है। ऑफिस में अतिरिक्त काम से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे बॉस प्रसन्न होंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे और अनुभवी लोगों के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

शुभ अंक: 02
शुभ रंग: ग्रे

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करना शुभ रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है। वकीलों के लिए दिन लाभकारी है, किसी केस में जीत मिल सकती है।

शुभ अंक: 05
शुभ रंग: गोल्डेन

धनु राशि (Sagittarius)

आज सभी काम मनमुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी और बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। सकारात्मक सोच के कारण विशेष सम्मान या गिफ्ट मिल सकता है। छात्र पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए नई योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

शुभ अंक: 04
शुभ रंग: भूरा

मकर राशि (Capricorn)

आज ऊर्जा से भरे रहेंगे। जरूरी काम समय से पहले पूरे होंगे, लेकिन योजना बनाकर चलना जरूरी है। नई जमीन या प्रॉपर्टी खरीदते समय जांच-पड़ताल करें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

शुभ अंक: 01
शुभ रंग: पीला

कुंभ राशि (Aquarius)

आज रुके हुए काम पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी से बचें। छात्रों के लिए पढ़ाई का अच्छा दिन है, नया कोर्स शुरू करने का सही समय है। अनजान लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें।

शुभ अंक: 06
शुभ रंग: नीला

मीन राशि (Pisces)

आज वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। बिजनेस में बड़ा लाभ होगा और नए संपर्क बनेंगे। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए योग और व्यायाम अपनाएं।

शुभ अंक: 09
शुभ रंग: गुलाबी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई राशिफल संबंधी जानकारियां ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी और मनोरंजन प्रदान करना है। पाठक इसे किसी भी प्रकार के निर्णय का एकमात्र आधार न बनाएं। सटीक सलाह के लिए योग्य ज्योतिषाचार्य या विशेषज्ञ से परामर्श लें।

13 August 2025 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | Samachar | CM Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version