भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आरएलडी पर जमकर आरोप लगाते हुए कहा, आरएलडी के साथ गठबंधन से कोई फायदा नहीं है। जो सीटें अकेले लड़ के जीत सकते थे, वे सीटें भी हार गए।
संजीव बालियान के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, उनका आरोप निराधार है। उन्होंने कहा हम भी चुनाव हारे हैं। लेकिन हमने दूसरों को आरोपी नहीं बनाया। संगीत सोमन ने कहा कि सरधना में विकास नहीं हुआ है। लोगों पर फर्जी केस दर्ज हुए। लोगों को जेल भेजा गया इसके बावजूद भी संजीव बालियान सरधना में जीते।
बता दें कि संजीव बालियान ने सोमवार को संगीत सोम पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि, संगीत सोम ने सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया। सरकार से सुविधाएं लेकर घूम रहे हैं। बालियान ने संगीत सोम के सुरक्षा पर भी निशाना साधा। उन्होंने पार्टी हाईकमान से आग्रह किया कि संगीत सोम पर कार्रवाई करें।