उत्तर प्रदेश में माफिया घोषित किए गए लोगों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार से अहम जानकारी मांगी है। कोर्ट ने प्रदेश के टॉप-50 माफिया की सूची और उन्हें माफिया घोषित करने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सरकार से पूछा है कि प्रदेश में टॉप-50 माफिया की पहचान किस आधार पर की गई है। इसके साथ ही माफिया घोषित करने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी गई है। अदालत ने इस संबंध में राज्य सरकार से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
सरकारी वकील ने मांगा दो सप्ताह का समय
मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। सरकारी वकील की ओर से समय मांगे जाने के बाद अब राज्य सरकार को निर्धारित अवधि में अपना जवाब दाखिल करना होगा।
बता दें कि यह याचिका बहराइच निवासी गुब्बार सिंह की ओर से दाखिल की गई है। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के टॉप-50 माफिया और उन्हें माफिया घोषित करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी तलब की है।












