डेस्क : मुंबई में ‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ (Invest Maharashtra) के भव्य लॉन्च के अवसर पर अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने राज्य के आर्थिक विकास में अपनी गहरी प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में बोलते हुए प्रणव अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप ने ऊर्जा, विमानन, शहरी पुनर्विकास, डेटा सेंटर और कोयला गैसीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का खाका तैयार किया है, जिसमें से 2.6 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स या तो पूरे हो चुके हैं या फिर तेजी से क्रियान्वित किए जा रहे हैं।
#WATCH | Mumbai: Pranav Adani, Managing Director (Agro, Oil & Gas) and Director of Adani Enterprises, says, “Infrastructure must always have a human heart. Through the Dharavi Redevelopment Program, we have undertaken one of the most ambitious and compassionate urban… pic.twitter.com/gkGbL5WJCw
— ANI (@ANI) October 1, 2026
प्रणव अदाणी ने महाराष्ट्र की सराहना करते हुए कहा कि अगर भारत एक रॉकेट है, तो महाराष्ट्र उसका लॉन्चपैड है और ‘आमची मुंबई’ इसका वित्तीय ईंधन है। उन्होंने राज्य सरकार के ‘पीपल-फर्स्ट’ दृष्टिकोण और सुगम कारोबारी माहौल (Ease of Doing Business) की तारीफ की। उन्होंने बताया कि अदाणी ग्रुप छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) के संचालन के साथ-साथ ग्रीनफील्ड नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को विकसित कर रहा है, जो सालाना 90 मिलियन से अधिक यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। इसके अलावा, मुंबई में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के जरिए 30 लाख से अधिक घरों को बिजली पहुंचाई जा रही है, जिसमें 60% से अधिक ऊर्जा नवीकरणीय (Renewables) स्रोतों से मिल रही है।



मानवीय और सामाजिक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए उन्होंने धारावी पुनर्विकास परियोजना का भी जिक्र किया, जिसे दुनिया के सबसे बड़े और मानवीय शहरी परिवर्तन अभियानों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती को एक जीवंत आर्थिक केंद्र में बदलने के साथ-साथ हर निवासी की गरिमा और पुनर्वास को सुरक्षित करती है। अदाणी ग्रुप ने महाराष्ट्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राज्य को 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में योगदान देने की बात कही है।















