उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय से सपा हाईकमान के निर्देश पर 6 नए जिलाध्यक्षों के नामों का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है।
बता दें, जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, सुनील कुमार मौर्या को बलिया का सपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जय सिंह को अयोध्या जिले की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी क्षेत्र को देखते हुए इन्दजीत भाटी को नोएडा और धर्मेश गंगवार को पीलीभीत का नया सपा जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
वहीं मध्य यूपी के जिलों में संगठन को धार देने के लिए जयचंद्र विमल को उन्नाव का सपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उमेश को बांदा जिले का सपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नए और ऊर्जावान पदाधिकारियों की नियुक्ति से जमीनी स्तर पर कैडर को नई मजबूती मिलेगी और सामाजिक समीकरणों को साधने में मदद मिलेगी।















