लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में सुमित राजेश महाजन को CEO स्टार्टअप मिशन बनाया गया है, जबकि सुनील कुमार वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग (PWD) और अभिषेक कुमार को विशेष सचिव आईटी विभाग बनाया गया है। योगानंद पांडेय को CDO लखीमपुर खीरी नियुक्त किया गया है। वहीं साहब सिंह को सचिव, सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। विश्राम और देवेंद्र कुशवाहा को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा आनंद कुमार शुक्ला को विशेष सचिव रेशम विभाग, वैभव मिश्रा को CDO अंबेडकर नगर और अशोक कनौजिया को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। अरुण कुमार को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नेहा शर्मा को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है। वहीं बरखा सिंह को अपर नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी, रेणु को अपर नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद और प्रियंका सिंह को अपर नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा नियुक्त किया गया है।
कई जिलों में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें देवरिया, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्धनगर, औरैया, बस्ती, बहराइच, बदायूं, बागपत, एटा, आगरा, कासगंज, प्रयागराज और जालौन समेत कई जिले शामिल हैं।
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।












