लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ हुए हैं। राहुल गांधी पैलेट गन पीड़ित साहिल लोचव को लेकर डीसीपी सेंट्रेल के ऑफिस के बाहर बैठे। थोड़ी देर बाद प्रियंका गांधी भी पहुंची थीं। राहुल गांधी ने कहा कि साहिल के कई बार शिकायत करने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। राहुल ने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, धरने से नहीं हटेंगे।
पैलेट गन पीड़ित कई छात्र मौजूद
दिल्ली डीसीपी सेंट्रल के ऑफिस के बाहर राहुल गांधी अपने साहिल लोचव के साथ पहुंचे हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा समेत पैलेट गन पीड़ित कई छात्र बड़ी संख्या में मौजूद हैं। राहुल गांधी ने बताया कि पहले वे मंदिर मार्ग थाने गए थे। लेकिन वहां केस नहीं दर्ज कि गया, जिसके बाद वे डीसीपी सेंट्रल के ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने डीसीपी सेंट्रल से मुलाकात की। राहुल गांधी ने डीसीपी से कहा कि आप पैलेट गन पीड़ितों की एफआईआर लिखिए, जब तक एफआईआर नहीं लिखी जाती वे दफ्तर से नहीं हटेंगे।
पिछले महीने पेपर लीक मामले को लेकर कॉकचरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया था, इसमें साहिल लोचव समेत कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे. राहुल गांधी की मांग है कि साहिल लोचव की लिखित शिकायत पर एफआईआर्र दर्ज की जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी गठित की है
पुलिस का कहना है कि शिकायत ले ली गई है, हालांकि राहुल गांधी का आरोप है कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी गठित की है। पुलिस का कहना है कि मामले में क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साहिल के साथ शेयर की थी फोटो
इसके पहले 24 जुलाई को पैलेट गन के पीड़ित साहिल लोचव की राहुल गांधी ने फोटो शेयर की थी। इसमें साहिल के शरीर पर पैलेट गन के छर्रे लगे हुए दिखाई दे रहे थे. साहिल के चेहरे समेत शरीर के सभी हिस्से पर पैलेट गन के निशान थे। राहुल गांधी मानसून सत्र के दौरान भी जंतर-मंतर पर पुलिस के प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का मुद्दा उठाया था। राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से भी जवाब मांगा था। हालांकि सरकार की तरफ से कहा गया था कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली नहीं चलाई थी।














