नई दिल्ली: जर्मनी की दिग्गज एयरलाइन Lufthansa ने यात्रियों के लिए हाई-स्पीड इन-फ्लाइट इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है। यह सुविधा SpaceX के Starlink नेटवर्क के जरिए दी जा रही है। Lufthansa के CEO Jens Ritter ने 19 अगस्त को पहले Starlink से लैस Airbus A320neo विमान में इस सेवा को एक्टिवेट किया।
कंपनी के मुताबिक, Lufthansa Group अपने करीब 850 विमानों में इस तकनीक को धीरे-धीरे लागू करने की योजना बना रही है। नई Wi-Fi सेवा के जरिए यात्री उड़ान के दौरान क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म, वीडियो कॉलिंग और अन्य हाई-बैंडविड्थ एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Starlink-powered Wi-Fi सेवा फिलहाल Lufthansa के चुनिंदा विमानों में उपलब्ध है। यात्रियों को इसका लाभ लेने के लिए अपने Travel ID या Miles & More अकाउंट से लॉगिन करना होगा। Lufthansa Group के लॉयल्टी प्रोग्राम और Travel ID यूजर्स के लिए यह सेवा मुफ्त रखी गई है।
Lufthansa ने बताया कि यात्री एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं, हालांकि वॉइस और वीडियो कॉल की अनुमति नहीं होगी। साथ ही लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग और ट्रांसमिशन पर भी रोक रहेगी।
कंपनी भविष्य में इस पोर्टल में फ्लाइट से जुड़ी जानकारी और अन्य सेवाएं जोड़ने की तैयारी कर रही है। Lufthansa CEO Jens Ritter ने कहा कि Starlink के साथ एयरलाइन यात्रियों को टेकऑफ से लैंडिंग तक तेज और बेहतर कनेक्टिविटी देने की दिशा में काम कर रही है।














