कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार आग करीब रात 2 बजे लगी।
सूत्रों के मुताबिक मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ स्थित एक होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।
पुलिस और दमकल की टीमों ने होटल से लोगों को बाहर निकाला। मामले में होटल संचालकों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।













