नेटफ्लिक्स शो ‘देसी ब्लिंग’ के जरिए चर्चा में आए सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कपल की लग्जरी लाइफस्टाइल जहां पहले लोगों का ध्यान खींच रही थी, वहीं अब UAE में उनकी संपत्तियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, UAE की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने 13 जुलाई को सतीश सनपाल, तबिंदा और उनसे जुड़ी कुछ कंपनियों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से फ्रीज करने का आदेश जारी किया है।
आदेश 30 दिनों के लिए लागू किया गया
इस आदेश के तहत UAE में मौजूद बैंक अकाउंट्स, वित्तीय संस्थानों से जुड़े खाते और वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स (VASPs) से जुड़े डिजिटल वॉलेट को फ्रीज करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय गतिविधियों को रोकने से जुड़े कानूनों के तहत की गई है। फिलहाल यह आदेश 30 दिनों के लिए लागू किया गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
FIU के नोटिस में सतीश सनपाल की राष्ट्रीयता वानुअतु बताई गई है। इसके अलावा उनके साथ जुड़ी कुछ कंपनियों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें ANAX कैपिटल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, ANAX कैपिटल फाइनेंशियल मार्केट्स LLC, ANAX होल्डिंग FZCO और SSB बाजार जनरल ट्रेडिंग LLC शामिल हैं।
कपल की लग्जरी कारों, महंगे गहनों, यॉट और आलीशान घरों की झलक दिखाई गई थी।
वहीं, सतीश सनपाल के वकील कौशल जीत कैत ने कहा है कि इस मामले की जानकारी की पुष्टि की जा रही है, क्योंकि अभी तक किसी जांच एजेंसी या संबंधित अथॉरिटी की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। ‘देसी ब्लिंग’ में सतीश और तबिंदा की शाही जिंदगी काफी चर्चा में रही थी। शो में कपल की लग्जरी कारों, महंगे गहनों, यॉट और आलीशान घरों की झलक दिखाई गई थी। तबिंदा ने शो के दौरान अपने गोल्ड कलेक्शन का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके पास करीब 40 किलो सोना है और सतीश हर धनतेरस पर उन्हें सोना गिफ्ट करते हैं।















