लखनऊ : नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर अब महंगा हो गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने NHAI के अंतर्गत आने वाले टोल प्लाजा पर नई टोल दरें लागू कर दी हैं।
लखनऊ में बढ़ी हुई टोल दरों का असर नवाबगंज टोल प्लाजा और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर देखने को मिलेगा। इन दोनों टोल प्लाजा का संचालन NHAI कर रहा है। वहीं, सीतापुर रोड स्थित मामपुर इंटौजा और रायबरेली रोड स्थित दखिना शेखपुर टोल प्लाजा निजी कंपनियों के पास हैं, जो टेंडर के जरिए इन्हें संचालित कर रही हैं।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा के मुताबिक, एक्सप्रेसवे शुरू होने से पहले कारों के लिए टोल शुल्क 275 रुपये निर्धारित था। इसके बाद संचालन शुरू होने से कुछ दिन पहले इसे बढ़ाकर 285 रुपये कर दिया गया था। अब नई टोल दर लागू होने के बाद चार पहिया वाहनों को एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए 290 रुपये चुकाने होंगे।













