नई दिल्ली : भारत में Tecno Camon 50 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। बता दे कि यह फोन अब सिल्क-फ्लो डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें कंपनी ने कर्व्ड डिस्प्ले दिया है। यह फोन मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 6500mAh की बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। औऱ टेक्नो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है।
जाने फोन के स्पेसिफिकेशन्स
स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1208 x 2644 पिक्सल है। फोन में डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 4500nits है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन मल्टीटास्किंग और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है
यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 अल्टीमेट चिपसेट के साथ आता है। यह फोन 8GB LPDDR5X रैम के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस HiOS 16 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन मल्टीटास्किंग और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT700C प्राइमरी लेंस है, साथ ही 50 मेगापिक्सल का 3x टेलिस्कोप पेरिस्कोप सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। इसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी ने इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी हेल्थ 5 साल तक ठीक रहेगी। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसके साथ ही यह IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है।
जाने टेक्नो कैमन 50 अल्ट्रा की कीमत
टेक्नो कैमन 50 अल्ट्रा स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ 36,999 रुपये (कूपन डिस्काउंट के साथ) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की बिक्री 21 जुलाई से अमेज़न पर शुरू होगी।














