कौशांबी में लव अफेयर के चलते 19 साल के एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बता दे कि युवक गुरुवार रात अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड के घर चुपके से गया था, जहां लड़की के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की के घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद दोनों को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। यह घटना जिला हेडक्वार्टर से करीब 3 km दूर मंझनपुर थाना इलाके के महुआ खाड़ा गांव की है।
घरवाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक घर के बाहर सड़क किनारे लहूलुहान पड़ा था। पास में ही उसकी गर्लफ्रेंड भी गंभीर रूप से घायल थी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि लड़की का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि लड़की के घरवाले घर से फरार हैं।
एक साल से 16 साल की लड़की से अफेयर था
मंझनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले शिव प्रसाद (19) का करीब एक साल से 16 साल की लड़की से अफेयर था। गुरुवार को वह सैनी थाना क्षेत्र के चीनी गांव में अपनी मौसी के घर गया था। वहां से 50 हजार रुपये लेकर लौटते समय उसने शाम करीब 7:30 बजे घर पर फोन करके बताया कि वह रास्ते में है।
घर लौटने के बजाय वह रात करीब 10 बजे अपनी गर्लफ्रेंड से मिला और उसके घर पहुंच गया। देर रात दोनों को लड़की के घरवालों ने गंभीर हालत में देखा। इस पर कहासुनी हुई और दोनों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
मां ने कहा- करीब 12 बजे बेटे का फोन आया था
मृतक की मां पुनीत देवी ने बताया कि रात करीब 12 बजे बेटे का फोन आया। उसने घबराकर कहा, ‘मां, मुझे बचा लो… ये लोग मुझे मार डालेंगे।’ इसके तुरंत बाद फोन कट गया। रात करीब 12:30 बजे शिव प्रसाद अपने घर के बाहर सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल मिला। उसी समय उसकी गर्लफ्रेंड भी घायल थी। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे शिव प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोरी का इलाज जारी है।
लड़की का परिवार फरार
वही घटना के बाद लड़की के पिता राकेश राजपूत और परिवार के दूसरे लोग फरार हो गए। मृतक के बड़े भाई गुरु प्रसाद ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील सिंह, सीओ सदर शिवांक सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबूत इकट्ठा किए, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की के परिवार वालों ने दोनों को पकड़कर डंडों और दूसरी चीजों से बेरहमी से पीटा। हमले में शिव प्रसाद के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट में लड़की भी घायल हो गई।
भाई और मां का आरोप
मृतक के बड़े भाई गुरु प्रसाद ने कहा, “मेरे भाई ने रात में अपनी मां को फोन करके जान बचाने की गुहार लगाई थी। उसकी हत्या कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” मृतका की मां पुनीत देवी ने आरोप लगाया कि राकेश राजपूत, उसके बेटे सचिन और दुर्गेश और राकेश की पत्नी गेडियन ने मिलकर उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस का बयान
सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताय़ा कि पहली नज़र में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। मृतक का लड़की से प्रेम प्रसंग था। देर रात युवक के वहां पहुंचने पर कहासुनी हुई और उसके साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती घायल है।











