सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया ग्राम सभा के टोला जिगना के रहने वाले दो युवकों की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा डिड़ई थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब दोनों युवक अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिट्टी देने बस्ती जिले के धोबहा गांव जा रहे थे। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया है।
दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर
जानकारी के मुताबिक, मजारिया ग्राम सभा के टोला जिगना निवासी आरिफ (30) पुत्र अतीकुर्रहमान और जीशान (16) पुत्र अब्दुल करीम सोमवार सुबह करीब छह बजे बाइक (यूपी 55 क्यू 1694) से घर से निकले थे। डिड़ई थाना क्षेत्र में रास्ते में आ रही दूसरी बाइक (यूपी 55 एवाई 0472) से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
मौके पर ही मौत हो गई
बता दे हादसा इतना भयानक था कि आरिफ और जीशान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार अनुराग (27) निवासी आदमपुर, थाना सोनहा, जिला बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बस्ती भेजा।
आरिफ अपने पीछे पत्नी, चार साल के बेटे मोहम्मद अली, दो साल की बेटी अदीबा और प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ गया है। उसकी पत्नी दो महीने की प्रेग्नेंट है। आरिफ मजारिया गांव के पूर्व प्रधान अतीकुर रहमान का बेटा था। अतीकुर रहमान तीन बार गांव का प्रधान रह चुका है।













