ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक कॉम्प्लेक्स की 9वीं मंज़िल पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पांच फायर इंजन ने आग पर काबू पाया। आपको बता दें कि आग इतनी बेकाबू थी कि लपटें बाहर तक दिखाई दे रही थीं।
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
शक है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, लेकिन फायर डिपार्टमेंट इसकी जांच करेगा। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग T-3 टावर की 9वीं मंज़िल पर लगी थी। नौवीं मंज़िल पर होने के चलते आग बुझाने में अहा से मुश्किलें आएंगी।
लोगो को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया
जब आग लगी, तो बिल्डिंग में मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई, लेकिन सभी को सावधानी से सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया। निश्चिंत रहें कि आग में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
ऑफिस बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर आग लगी
चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें सुबह 9:40 बजे फायर कंट्रोल रूम से अलर्ट मिला कि ‘गोल्डन I’ ऑफिस बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर आग लग गई है। हमने तुरंत एक्शन लेते हुए वहां 5 गाड़ियां भेजीं। शुरू में हमें यह भी जानकारी मिली कि कोई फंसा हुआ है, इसलिए हमने वहां एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भेजा। वहां पहुंचने पर पता चला कि एक ऑफिस बंद था, अंदर आग लगी थी और किसी के फंसे होने की सूचना गलत थी। आग बुझा दी गई और कोई हताहत नहीं हुआ। चूंकि ऑफिस बंद था, इसलिए आग लगने का कारण पता नहीं चला है। ऑफिस के अंदर का सारा सामान जल गया है, लेकिन हमने उस मंजिल पर बाकी सभी ऑफिस बचा लिए हैं।












