प्रयागराज : 14 वर्षीय हिंदू लड़की के साथ हैवानियत भरी घटना हुई. पुरामुफ्ती इलाके में कुछ युवक रात में बिना डरे घर में घुस आए. किशोरी का मुंह बंद करके उसे घर से उठा ले गए ।
जलती सिगरेट से जलाया
बताया गया कि रेप के बाद उसके पैर को जलती सिगरेट से जलाया गया. किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़ दिया गया. किशोरी और उसका परिवार छह दिन तक डरा-सहमा रहा. हिम्मत जुटाकर परिवार रविवार को थाने पहुंचा और गांव के ही आरोपी और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. गिरफ्तारी नहीं होने पर गांव वालों ने हंगामा किया. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना से गांव में तनाव है.
जानकारी के अनुसार पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति पत्तों का कारोबार करता है। उसकी 14 साल की बेटी घर पर है। पिता ने आरोप लगाया कि 14 जून 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी पड़ोसी की छत के रास्ते घर में कूद गया। उसने बेटी का मुंह दबाकर उसे बाहर खींच लिया। दुष्कर्म किया और उसके पैरों में जलती हुई सिगरेट जलाई। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर आरोपी
लड़की को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर आरोपी अपने साथियों के साथ भाग गया। जब उसने बेटी का हाल पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। बेटी के साथ हुई बर्बरता से पूरा परिवार दर-सहम रहा। फिर रविवार को वह थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गांव वालों ने हंगामा किया।
वहीं, तनाव की स्थिति को देखते हुए डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य, एसीपी अजेंद्र यादव, इंस्पेक्टर अविनाश सिंह कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। शहर पश्चिमी विधानसभा से विधायक सिद्धार्थ नाथ ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डीसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।













