Firozabad:- यूपी में शुक्रवार रात 11 बजे प्रेमी युगल द्वारा की गई आगजनी की घटना में गंभीर रूप से झुलसे प्रेमी की भी सोमवार रात 11.30 बजे आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। प्रेमिका की शनिवार सुबह मौत हो गई।
जाने पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना शिकोहाबाद थाना इलाके के पड़ाव गढ़ैया की है। लड़की की पहचान पड़ाव गढ़ैया की रहने वाली 18 साल की खुशी के तौर पर हुई है, जबकि लड़के की पहचान मोहब्बतपुर अहीर गांव के रहने वाले 19 साल के अरुण के तौर पर हुई है। CO शिकोहाबाद अंबरीश कुमार के मुताबिक, अरुण शुक्रवार रात खुशी के घर आया था, जहां दोनों ने कमरा बंद करके आग लगा दी। जब कमरे से धुआं उठा तो खुशी के घरवालों और आस-पास के दूसरे लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और लोगों से पूछताछ की ।
आस-पास के लोगों ने कमरे का गेट तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और शिकोहाबाद जॉइंट हॉस्पिटल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद खुशी की हालत और बिगड़ गई लेकिन उसे आगरा रेफर कर दिया गया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सोमवार रात को प्रेमी की भी मौत हो गई है अब पूरे मामले पर तीन आरोपियों पर हत्या और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है












