लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 14 वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अरुप बख्शी के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि इस विदेशी नागरिक ने न सिर्फ भारत के फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए थे, बल्कि उसके पास से भारतीय पासपोर्ट भी बरामद हुआ है।
लखनऊ
➡14 साल से रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार
➡अरुप बख्शी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
➡अरुप बख्शी के पास भारतीय पासपोर्ट मिला
➡बांग्लादेशी ने BKT में जमीन भी खरीद ली
➡BKT क्षेत्र में क्लीनिक खोल इलाज करता था
➡अरुप बख्शी के पास सभी भारतीय दस्तावेज
➡2012 में नेपाल के रास्ते भारत… pic.twitter.com/WEi5k3sIz5— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 21, 2026
नेपाल के रास्ते की थी भारत में एंट्री
सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की जांच में सामने आया है कि अरुप बख्शी साल 2012 में नेपाल के रास्ते सीमा पार कर अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ था। भारत आने के बाद उसने उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले को अपना ठिकाना बनाया। आरोपी ने साठगांठ कर सीतापुर से ही अपने फर्जी भारतीय दस्तावेज, जिनमें वोटर आईडी कार्ड और अन्य स्थानीय पहचान पत्र शामिल हैं, तैयार करवाए थे।
बीकेटी में खरीदी जमीन, डॉक्टर बन कर रहा था इलाज
फर्जी भारतीय दस्तावेजों के दम पर अरुप बख्शी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) इलाके में रहने लगा। यहाँ उसने न सिर्फ अवैध रूप से जमीन की खरीद-फरोख्त की, बल्कि बीकेटी क्षेत्र में ही अपना एक क्लीनिक भी खोल लिया था। वह खुद को डॉक्टर बताकर लंबे समय से स्थानीय लोगों का इलाज कर रहा था। खुफिया सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास मौजूद सभी फर्जी भारतीय दस्तावेज और पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं और उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।














