डेस्क : ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोलने की घोषणा की है। ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद अराघची ने बताया कि सीजफायर तक होर्मुज स्ट्रेट जहाजों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खुला रहेगा। यह निर्णय लेबनान में सीजफायर के मद्देनजर लिया गया है।
ईरान: होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खोला गया
➡सीजफायर तक होर्मुज खुला रहेगा-ईरान
➡लेबनान सीजफायर के मद्देनजर फैसला
➡होर्मुज जहाजों की आवाजाही के लिए खुला
➡ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने दी जानकारी #Iran #HormuzStrait #MiddleEast pic.twitter.com/t5zOmIMwPE— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 17, 2026
अराघची ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है, ताकि समुद्री मार्गों से सामान की आपूर्ति में कोई रुकावट न हो। होर्मुज स्ट्रेट, जो विश्व का एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है, पर इस समय जहाजों की आवाजाही के लिए खुला रहना वैश्विक व्यापार के लिए अहम है।













