यूंपी के हमीरपुर जिले मे एक हैवान बने पति ने गुस्से मे आ कर अपनी ने अपने दांतो से पत्नी की नाक और गालो को काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया हैं घायल पत्नी का मेडिकल कालेज मे इलाज चल रहा हैं
जिले मे घरेलू विवाद के बाद हैवान बने पति ने पत्नी की न सिर्फ बेरहमी से पिटाई की, बल्कि दांतों से उसके गाल और नाक में बुरी तरह से काट खाया। नाक का मांस कटकर अलग हो गया। गाल में भी गहरा घाव हुआ है। आनन-फानन में घायल को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। जहां उसके गाल में दस टांके लगाए गए हैं। जबकि नाक में प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी गई है। महिला के भाई ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसकी पुलिस ने तलाश भी शुरू कर दी है।
जिले मे चिकासी थानाक्षेत्र के बिरहट गांव निवासी अमरुद्दीन ने बताया कि उसकी बहन पाना की शादी काफी अरसे पूर्व राठ कोतवाली के टोला गांव निवासी फूल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर तकरार होती रही है। बीती की रात भी किसी बात को लेकर बहन का पति से विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पति हैवान बन गया। उसने उसकी बहन को पहले बेरहमी से पीटा। जब वो अधमरी हालत में हो गई तो दांतों से उसके गाल और नाक में बुरी तरह से काट लिया। नाक का मांस कटकर अलग हो गया। जबकि गाल में गहरा घाव हुआ है। जिसके बाद बहन को इलाज के लिए सीएचसी राठ लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक पाना के गाल में कम से कम दस टांके लगाए गए हैं। नाक का मांस अलग हो गया है। ऐसे में नाक में प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी। तब जाकर कहीं चेहरे सुधरेगा। उधर, इस संबंध में थाना राठ के पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पाना के भाई अमरुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जायगी आरोपी हैवान पति फरार हैं जिसको जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायगा।












