मेरठ— उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो वहीं पुलिस आम जनता की रक्षा क्या करेगी…क्योंकि जब बात प्रदेश में महिला सुरक्षा की आती हैं तो समय-समय पर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े होते ही रहते हैं….
और इस बार तो महिला सिपाही के साथ ही रेप की कोशिश की गई है….जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला मेरठ के रेलवे थाना क्षेत्र के पास का है…जहां पर महिला सिपाही को कार में खींचकर रेप का प्रयास किया गया…..
और ये शर्मनाक किसी और ने नहीं बल्कि साथी सिपाही ने ही किया है….पीड़िता ने शोर मचाकर खुद को आरोपी से बचाया है….नोएडा में तैनात सिपाही ने मेरठ में की घटना है….
बता दें कि महिला, आरोपी पूर्व में नोएडा में तैनात साथ थे. ये भी कहा जा रहा है कि महिला ने आरोपी से 40 हजार उधार लिये थे…
अब इस पूरे मामले में सीओ की जांच के बाद आरोपी सिपाही पर केस दर्ज किया गया है….रेलवे थाना क्षेत्र में घटना हुईं थी….















