लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने नई टीम का ऐलान किया। इस कार्यकारिणी में तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष समेत कुल 79 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
महानगर उपाध्यक्ष के रूप में योगेन्द्र पटेल, सीता नेगी, कुमकुम राजपूत, विनायक पाण्डेय, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सौरभ बाल्मीकि, दीपक कुमार शुक्ला दीपू और जी.डी. शुक्ला को नियुक्त किया गया है।
महानगर महामंत्री पद पर घनश्यामदास अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार सिंह और टिन्कू सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है।
महानगर मंत्री के रूप में आनंद कुमार पाण्डेय, सचिन वैश्य, राजेश चौधरी, सतीश चन्द्र मिश्रा, अपूर्व भार्गव, अर्चना साहू, चन्द्र प्रकाश अवस्थी और पंकज सक्सेना को शामिल किया गया है।
वित्तीय जिम्मेदारी के तहत मनोज के. गुप्ता को महानगर कोषाध्यक्ष और दिनेश पाण्डेय को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यालय संचालन के लिए डैनिश सोनकर को महानगर कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि शैलेन्द्र राय और मयंक बाजपेयी को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
मीडिया विभाग में अनुराग साहू को महानगर मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं संकेत मिश्रा, उमेश तिवारी और रामसेवक द्विवेदी को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
सोशल मीडिया की जिम्मेदारी टी.आर. जोशी को संयोजक के रूप में दी गई है, जबकि सतवीर सिंह आनंद सन्नी और मणिकांत शुक्ला को सह संयोजक बनाया गया है।
आईटी विभाग में उत्तम प्रकाश मिश्रा को महानगर संयोजक और संतोष सिंह व सतीश अडवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।













