मथुरा- उत्तर प्रदेश के मथुरा में ब्रज के विख्यात गौ रक्षक संत की हत्या की गई है…इस हत्याकांड से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. मथुरा में बवाल बढ़ गया है. आक्रोशित भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पथराव। मारपीट। तोड़फोड़। मथुरा के गोरक्षक एक्टिविस्ट बाबा की ट्रक से कुचलकर हत्या का आरोप है.
वहीं लखनऊ में मथुरा की घटना का CM योगी ने संज्ञान लिया है. इस मामले में सीएम योगी ने अधिकारियों को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.इसी के साथ सीएम योगी ने कहा- आरोपी किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे…













