इटली की लग्ज़री स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी Ferrari ने भारत में अपना पहला नेशनल प्रीमियर आयोजित करते हुए नई सुपरकार 849 Testarossa से पर्दा उठा दिया। यह भव्य लॉन्च मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इस हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार की शुरुआती कीमत करीब ₹10.37 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में Ferrari के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Benedetto Vigna और कंपनी के मुख्य मार्केटिंग व कामकाज अधिकारी Enrico Galliera मौजूद रहे। कंपनी ने बताया कि यह नया मॉडल Ferrari की लाइन-अप में SF90 Stradale की जगह टॉप पोजीशन पर आएगा।
नई 849 Testarossa को प्लग-इन हाइब्रिड सुपर स्पोर्ट्स बर्लिनेटा के रूप में पेश किया गया है। इसमें री-इंजीनियर किया गया मिड-रियर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जिसे तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जोड़ा गया है। इस पावरट्रेन से कार को कुल 1,050 CV की ताकत मिलती है। कंपनी के हिसाब से यह सुपरकार 0 से 100 km/घंटा की स्पीड 2.3 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है, जबकि 200 km/घंटा की स्पीड लगभग 6.35 सेकंड में हासिल कर लेती है।
डिजाइन के मामले में इस कार में एडवांस्ड एयरो डायमेंशन टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ट्विन-टेल रियर डिजाइन, एक्टिवली रियर स्पॉइलर और नई जेनरेशन का इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम शामिल है। साथ ही इसमें FIVE व्हीकल डायनामिक्स एस्टीमेटर जैसी आधुनिक टेक्नीक भी दी गई है, जो ड्राइविंग को और बेहतर बनाती है।
फेरारी के CEO बेनेडेटो विग्ना ने कार्यक्रम के दौरान भारत को कंपनी के लिए एक बड़ा और संभावनाओं से भरा बाजार बताया। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है, जहां सेंसेक्स की मजबूत भावना है और यह एनर्जी फेरारी के इनोवेशन और पैशन से मेल खाती है।
कंपनी के हिसाब से भारत में फेरारी के मालिक दुनिया के सबसे युवा कस्टमर्स में शामिल हैं। यहां के ग्राहक मोटरस्पोर्ट संस्कृति और हाई-परफॉर्मेंस ड्राइविंग के प्रति खास रुझान रखते हैं। फेरारी का भारत के साथ संबंध कई दशकों पुराना है और देश में बढ़ते कारोबारियों के माहौल के साथ यह रिश्ता लगातार मजबूत होता जा रहा है।
फरारी भारत में अपने ग्राहकों को मुंबई और नई दिल्ली स्थित रिटेल नेटवर्क के माध्यम से सेवाएं दे रही है। इसके अलावा बेंगलुरु में एक समर्पित सर्विस सेंटर भी मौजूद है, जहां तकनीकी सहायता और रखरखाव की सुविधाएं उपलब्ध हैं।















