उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। तंबौर थाना क्षेत्र में एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। बताया जा रहा है कि युवती का नाम पहले रिजवाना था, जिसने बाद में पूजा नाम रखकर शादी की।
जानकारी के मुताबिक युवती सीतापुर जिले के ककरहा गांव की रहने वाली है। उसने महाराजगंज जिले के निवासी आशुतोष से मंदिर में शादी की। विवाह तंबौर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ।
शादी के दौरान दूल्हे के परिजनों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इस फैसले को “घर वापसी” बताते हुए समर्थन जताया।
मामले को लेकर स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल शादी मंदिर में विधिवत संपन्न होने की जानकारी सामने आई है।














