औरैया- उत्तर प्रदेश के औरैया में शादी के फेरे लेने के दौरान में हंगामा हो गया. जहां पर दुल्हन ने आखिरी फेरा लेने से ही इनकार कर दिया. आखिर ऐसा कैसे हुआ चलिए इस खबर को अब आपको विस्तार से बताते हैं…
दरअसल, औरैया के दिबियापुर के एक मैरिज होम की ये घटना है जहां पर छह फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन ने फेरे उल्टे होने की बात कहकर आपत्ति जताई और समारोह में हंगामा शुरु हो गया…
इस मामले में दूल्हे ने लड़की की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए शादी से ही इनकार कर दिया..पर बाद में हंगामा बढ़ता देख पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा संपन्न हुआ. साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत भी कराया.












