एक्टर शाहिद कपूर जो अब 45 साल के हो गए हैं, उनकी पत्नी मीरा कपूर ने उनके जन्मदिन पर दिल छूने वाली शुभकामनाएं दीं। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के साथ कुछ रोमांटिक और प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों की खुशी और प्यार साफ दिख रहा था। एक तस्वीर में मीरा शाहिद को माथे पर चुमती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों खुलकर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ मीरा ने एक प्यार भरा संदेश भी लिखा, “Simply the best… Happy Birthday, love of my life।”
तस्वीरें पोस्ट करते ही फैंस ने उनके प्यार को सराहा। एक यूज़र ने लिखा, “नज़र न लगे… Thu Thu Thu,” जबकि दूसरे ने कहा, “This is the best couple।”

काम के मोर्चे पर, शाहिद कपूर की फिल्म ‘O’ Romeo हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर और त्रिप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज़ हुई थी। फिल्म शाहिद और विशाल भारद्वाज की चौथी साझेदारी है, इससे पहले वह ‘Kaminey’, ‘Haider’ और ‘Rangoon’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

इसके अलावा शाहिद की फिल्म ‘Cocktail 2’ भी पाइपलाइन में है, जिसमें वह कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।














