टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा इन दिनों अपने एक नए टैटू को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में करण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके चेस्ट पर एक तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू देखा गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह टैटू वास्तव में तेजस्वी का है?
बता दें, सोशल मीडिया पर करण के इस टैटू की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे फैंस में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह टैटू उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि करण ने अपनी प्रेमिका के चेहरे का टैटू बनवाया है, जो उनके रिश्ते की गहरी और खास पहचान को दर्शाता है।
हालांकि, करण और तेजस्वी के फैंस इस टैटू के पीछे की असलियत जानने के लिए उत्सुक हैं। एक सूत्र के मुताबिक, करण ने इस टैटू को तेजस्वी के चेहरे का ही बताया लेकिन कहा कि यह टैटू परमानेंट नहीं हैं। यह टैटू तेजस्वी के डेब्यू ओटीटी शो साइको सैयां के प्रमोशन के लिए हैं।
करण ने इस टैटू के बारे में स्पष्ट करते हुए कहा कि यह केवल एक आर्ट पीस है, जो उनके लिए खास है। उन्होंने कहा कि यह टैटू उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है, मेरा सिर्फ तेजस्वी के लिए एक सपोर्ट हैं।
तेजस्वी ने भी इस टैटू पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह इसे एक व्यक्तिगत पसंद मानती हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि टैटू का डिजाइन करण का खुद का चयन था और वह इसे लेकर बिल्कुल भी आपत्ति नहीं जतातीं।
बता दें, करण कुंद्रा के टैटू को लेकर फैली अफवाहों को लेकर अब साफ हो गया है कि यह टैटू तेजस्वी के चेहरे का हैं, लेकिन यह परमानेंट है। हालांकि, इस टैटू के पीछे करण का व्यक्तिगत प्यार और भावनाओं का संदर्भ हो सकता है।














