साल 2026 में रंगों का त्यौहार होली काफी ज्यादा नजदीक है….इस त्यौहार पर हमारे देश में जश्न का माहौल होता है….देश का कोना-कोना रौशन हो उठता है…और रंग से भर जाता है…इस साल होली काफी जल्द ही आ रही है….मार्च के शुरुआत में ही होली का त्यौहार हैं….इसलिए लोगों ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है…. लेकिन होली से पहले एक और त्यौहार आता है जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे पर इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं…
होली से ठीक आठ दिन पहले शुरू होने वाला होलाष्टक भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है. हिन्दू धर्म में होलाष्टक को विशेष महत्व प्राप्त है, क्योंकि इस दौरान कई धार्मिक नियम और मान्यताएं मानी जाती हैं. इस समय शुभ काम जैसे शादी, गृह प्रवेश, मुंडन या कोई नया काम शुरू करना वर्जित माना जाता है.इस समय का उपयोग साधना, भक्ति और मानसिक शांति के लिए किया जाता है.
पंचांग के अनुसार, होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है. इस बार होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजकर 2 मिनट से हो रही है. होलाष्टक का समापन 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन होगा.
चलिए अब इसके धार्मिक मान्यताओं की भी बात कर लेते हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार, होलाष्टक का संबंध प्रहलाद और राजा हिरण्यकश्यप की कथा से जुड़ा हुआ हैय.कहा जाता है कि होलिका दहन से ठीक आठ दिन पहले तक राजा हिरण्यकश्यप ने भगवान श्री विष्णु के परम भक्त प्रहलाद को अनगिनत यातनाएं दी थीं. किंतु प्रहलाद को अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था और जब होलिका उन्हें लेकर जलती हुई अग्नि में बैठीं तो होलिका जल गई, लेकिन प्रहलाद बच गए.यही कारण है कि इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है.
होलाष्टक के 8 दिन नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाते हैं, जिसके कारण इन दिनों शुभ कार्यों की मनाही होती है. शास्त्रों के अनुसार, इस समय निम्नलिखित कार्यों से बचना चाहिए.
विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन जैसे 16 संस्कार न करें.
नया घर, दुकान या वाहन न खरीदें और न ही बेचें.
जमीन से जुड़ी डील और निर्माण कार्य न शुरू करवाएं.
होलाष्टक में क्या करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के 8 दिनों में दान-पुण्य, ध्यान और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दौरान भगवान विष्णु, शिव, राम या हनुमान जी की आराधना भी अत्यधिक फलदायी मानी जाती है. यह समय मानसिक शांति और आत्मा की शुद्धि के लिए सर्वोत्तम है.














