बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए चुनावों के बाद, विभिन्न एग्जिट पोल्स में एनडीए (National Democratic Alliance) को बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा है। सभी प्रमुख एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बढ़त दिखाई दे रही है, जबकि महागठबंधन (Grand Alliance) के लिए सीटों की संख्या कुछ कम रहने की संभावना जताई गई है।
आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। वहीं, CHANAKAYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में एनडीए को 130-138 सीटें, महागठबंधन को 100-108 सीटें, और अन्य को 3-5 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। POLSTRAT के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 133-148 सीटें, महागठबंधन को 87-102 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।
क्या कहते हैं अन्य एग्जिट पोल्स:
पीपल्स पल्स-NDTV इंडिया: इस पोल में एनडीए को 133-159 सीटें, महागठबंधन को 75-101 सीटें और अन्य को 2-8 सीटें मिलने का अनुमान है।
ET के एग्जिट पोल: इस पोल के मुताबिक एनडीए को 135-150 सीटें, महागठबंधन को 88-103 सीटें और अन्य को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।
खबर अपडेट हो रही….













