मैनपुरी : सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे “गैर जिम्मेदाराना” बताया। डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा के नेताओं के बयान, चाहे वो ऑपरेशन सिंदूर के बारे में हों या महिलाओं को लेकर दिए गए बयान, यह स्पष्ट दर्शाते हैं कि भाजपा एक महिला विरोधी पार्टी है।
मैनपुरी : सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान
➡पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह के बयान पर बोलीं
➡बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है- डिंपल यादव
➡बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है- डिंपल यादव#Mainpuri #DimpleYadav #BJPStatement #UttarPradesh @dimpleyadav @samajwadiparty pic.twitter.com/7gp0SOVnEu— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 28, 2025
उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर भी बात की और तेजस्वी यादव को जननायक बताते हुए कहा कि अगर वे बिहार के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं, तो वे बिहार के जननायक हैं। डिंपल यादव ने महागठबंधन के चुनाव में जीतने के लिए महागठबंधन के नेताओं के प्रयासों को भी सराहा।
चुनाव आयोग द्वारा SIR के दूसरे चरण की घोषणा पर डिंपल यादव ने कहा कि यदि SIR बिहार में लागू हुआ है, तो उनका संगठन अधिक से अधिक लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल करने की जिम्मेदारी निभाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुलंदशहर और अलीगढ़ से कुछ तहसील काटकर “कल्याण सिंह नगर” बनाने पर डिंपल यादव ने कहा कि सरकार को इस कदम के साथ-साथ युवाओं को रोजगार और OBC समाज को उनके अधिकार देने की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए।
बिहार चुनाव में महागठबंधन और NDA के बीच होने वाली लड़ाई के बारे में डिंपल यादव ने कहा कि पिछले कुछ चुनावों में चुनाव आयोग और शासन प्रशासन के साथ विपक्षी दलों को संघर्ष करना पड़ा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
बिहार में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में बात करते हुए डिंपल यादव ने बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को प्रमुख मुद्दे बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाकर फालतू मुद्दों पर राजनीति कर रही है। साथ ही किसानों को खाद की खरीद और सही रेट न मिलने पर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है, यह दुखद है।












