नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने शानदार जीत दर्ज की है। कुल चार प्रमुख पदों में से तीन पदों पर ABVP का कब्ज़ा रहा, जबकि NSUI केवल उपाध्यक्ष पद पर ही सीमित रही।
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत।
चार में से तीन पदों पर ABVP का कब्ज़ा, NSUI सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर सिमटी।अध्यक्ष – आर्यन मान (ABVP)
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला (NSUI)
सचिव – कुनाल चौधरी (ABVP)
संयुक्त सचिव – दीपिका झा (ABVP)
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 19, 2025
चुनावी नतीजे:
अध्यक्ष: आर्यन मान (ABVP)
उपाध्यक्ष: राहुल झांसला (NSUI)
सचिव: कुनाल चौधरी (ABVP)
संयुक्त सचिव: दीपिका झा (ABVP)
इस जीत के साथ ABVP के दिल्ली संगठन को लंबे समय के बाद बड़ी खुशखबरी मिली है। छात्र संगठनों में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने कैंपस में पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस चुनाव में ABVP की मजबूत संगठनात्मक रणनीति और सक्रिय कैंपस कैंपेन ने सफलता दिलाई। NSUI को केवल उपाध्यक्ष पद पर ही संतोष करना पड़ा।
कैंपस में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ABVP कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और झंडों के साथ जश्न मनाया। प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा और व्यवस्था बढ़ा दी थी।
इस चुनावी जीत के बाद ABVP को उम्मीद है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में उनकी सक्रियता और प्रभाव बढ़ेगा, जबकि NSUI अब अपनी रणनीति पर विचार कर रही है।छात्र नेताओं के मुताबिक, आगामी समय में ये जीत कैंपस राजनीति में ABVP की पकड़ को और मजबूत करेगी।