Independence Day 2025: आज देश में 79वें स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है….आज देश के कोने-कोने में कार्यक्रम हो रहा है…देश में जश्न का माहौल है…
आज पूरे देश में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कोने-कोने में कार्यक्रम आयोजित किए गए। देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं बार लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया।
महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व
पीएम मोदी ने कहा, “यह महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है।”
संविधान निर्माताओं को किया नमन
उन्होंने संविधान के निर्माताओं को नमन किया और कहा कि 140 करोड़ भारतीय अब तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं।
देश के लिए गौरव का पल
पीएम मोदी ने कहा, “यह देश के लिए गौरव का पल है।”
एक देश, एक संविधान का सपना साकार
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में एक देश, एक संविधान का सपना साकार हुआ है।
ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को सलाम
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को सलाम करते हुए उनकी बहादुरी को सराहा।
अभी पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन जारी है…..