Uttar Pradesh Legislative Assembly: उत्तर प्रदेश विधानमंडल में आज एक अनूठा नजारा देखने को मिलेगा। विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 9 बजे शुरू होकर कल सुबह 9 बजे तक लगातार चलेगी। यानी पूरे 24 घंटे तक सदन की कार्यवाही चलती रहेगी।
विधायकों के लिए समय निर्धारित….
- दोपहर 6 से 9 बजे: लक्ष्मी नारायण चौधरी, राकेश सचान, नितिन अग्रवाल
- रात 9 से 12 बजे: योगेंद्र उपाध्याय, कपिल अग्रवाल, सतीश चंद्र
- रात 12 से 3 बजे: अनिल कुमार, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्र
- रात 3 से 6 बजे: अनिल राजभर, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव सिंह औलख
- सुबह 6 से 9 बजे: जयवीर सिंह, नंद गोपाल नंदी, संदीप सिंह
इस दौरान विधायकों को अपने-अपने निर्धारित समय में जनता के मुद्दों पर बोलने का मौका मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
यह पहली बार है जब यूपी विधानसभा में 24 घंटे तक लगातार कार्यवाही चलाई जा रही है। सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। विधानसभा परिसर में विधायकों के लिए भोजन और आराम की उचित व्यवस्था की गई है। इस मैराथन बहस में राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।