Poha vs Upma: भारत में ब्रेकफास्ट के तौर पर कई चीजें खाई जाती हैं जिनमें ओट्स, मुसली काफी कॉमन है। इसके अलावा सुबह ब्रेकफास्ट में लोग उपमा और पोहा भी खाना पसंद करते हैं। इन्हें खाने से कम से कम लंच का समय होते होते पेट भरा रहता है। इसके अलावा इनके कई प्राकृतिक फायदे हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक है। जैसे ये वेट लॉस में काफी लाभदायक हैं इनमें कम कैलोरिज़ होती है और पोषक तत्व ज्यादा ये फायबर और विटामिन से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि इनमें ज्यादा बेटर कौन सा है या फिर किसे कब खाना चाहिए।
उपमा खाकर क्या सच में होगा वेट लॉस ?
वजन कम करने के लिए उपमा भी काफी फायदेमंद है। ये एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसमें तमाम तरह की सब्जियां जैसे मटर, टमाटर, गाजर पसंद अनुसार पड़ा होता है। कुछ लोग करी पत्ता, सरसों के बीज भी डालते हैं, ये शरीर के लिए काफी लाभदायक है। इसे बनाने में ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल होता है। जो आपके शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकता है।
वजन कम करने के लिए पोहा कितना फायदेमंद ?
पोहा भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है। डाइट में शामिल करेंगे तो काफी फायदे मिलेंगे ये भी शरीर के लिए कई मायनों में लाभदायक है जैसे शरीर के सभी जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करना। फायबर रिच होता तो आपका डाइजेशन भी अच्छा रहेगा। भूख भी कम लगेगी है। जिस कारण आपको वजन कम करने में आसानी होगी।
ज्यादा फायदेमंद कौन ?
देखा जाए तो पोहा खाना उपमा की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि पोहे में कैलोरी कम होती है। वेट लॉस अगर आपका मोटिव है तो पोहा उपमा की तुलना में ज्यादा बेटर है। इसे खाने से आपका वजन नहीं बढ़ेगा साथ ही प्रोटीन की मात्रा भी उपमा से ज्यादा है।