New Delhi: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 2025 के लिए आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपने परिणाम को CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर (Digilocker) पोर्टल digilocker.gov.in के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का तरीका:
- CISCE वेबसाइट पर
- सबसे पहले cisce.org पर जाएं।
- ‘ICSE Result 2025’ या ‘ISC Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण जैसे इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर लें।
- Digilocker पर रिजल्ट चेक करने का तरीका
- Digilocker.gov.in पर जाएं।
- CISCE सेक्शन खोजें।
- ‘कक्षा 10वीं के परिणाम प्राप्त करें’ या ‘कक्षा 12वीं के परिणाम प्राप्त करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना इंडेक्स नंबर, विशिष्ट आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करें।
सुधार परीक्षा:
यदि छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे दो विषयों के लिए सुधार परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी। इसके बारे में विस्तृत जानकारी CISCE की वेबसाइट पर बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।
2024 पासिंग प्रतिशत:
पिछले साल, 2024 में 10वीं के लिए पासिंग प्रतिशत 99.47% और 12वीं के लिए 98.19% था। 10वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.65% था, जबकि लड़कों का 99.31% रहा। 12वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.65% और लड़कों का 99.31% था।