पुलिस ने 9 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
खबर झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खेरा मोहल्ले से है।।जहां विगत रात्रि चल रहे मंडप कार्यक्रम में बज रहे डीजे को लेकर बबाल हो गया।।डीजे की सूचना पड़ोसी ने पुलिस को दी। तो पुलिस मौके पर पहुंची तो कार्यक्रम में मौजूद महिला पुरुष की पुलिस से भिडंत हो गई।।जिसमे महिलाओं ने एक 112 पुलिस के सिपाही ओर नैनागढ़ चौकी प्रभारी को दांतों से काट लिया।।जिसके बाद पुलिस ने एक महिला सहित 7 -8 लोगों को गिरफ्तार कर 9 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।।
बताया गया है कि विगत रात्रि खैरा मोहल्ले में ऋतिक के घर शादी समारोह के कार्यक्रम के चलते मंडप का आयोजन था।।जिसमे कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं डीजे बजा रही थी। जिसकी सूचना पड़ोसी ने 112 पुलिस को दी।। मौके पर पुलिस पहुंची और डीजे बंद करा दिया। पुलिस के जाते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पड़ोसी के घर पत्थरबाजी शुरू कर दी।।ओर फिर डीजे बजाने लगे।।पड़ोसी द्वारा फिर डीजे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद 112 पुलिस फिर मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख महिलाएं आग बबूला हो गई।। पुलिस से भिड़ गई। महिलाओ ने पुलिस के सिपाही का हाथ दांतों से काट लिया।।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे नैनागढ़ चौकी प्रभारी कुछ समझ पाते तब तक महिला ओर पुरुष स्थानीय पुलिस से भी भिड़ गए। इस दौरान एक महिला ने चौकी प्रभारी का भी हाथ दांतों से काट दिया।। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल और फोर्स बुलाकर एक महिला सहित 7-8 लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई।।जहां 9 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।