हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ‘Friends’ सीरीज में फीबी बफे के किरदार से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली लिसा कुड्रो ने 90 के दशक की यादों को लेकर अपनी स्पष्ट और संतुलित राय रखी है। एक ऐसे समय में जब 90s का नॉस्टैल्जिया पॉप कल्चर में फिर से ट्रेंड कर रहा है, लिसा कुड्रो ने इस ट्रेंड को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

ऑस्टिन, टेक्सास में आयोजित SXSW इवेंट के दौरान ‘The Comeback’ सीजन 3 के प्रीमियर में लिसा कुड्रो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर 20-30 साल में किसी दौर की यादें फिर से लोकप्रिय हो जाती हैं। उन्होंने माना कि युवाओं के बीच 90s को लेकर बढ़ती दिलचस्पी स्वाभाविक है, लेकिन इसके साथ उन्होंने सावधानी बरतने की भी बात कही।

बता दें, लिसा कुड्रो ने कहा कि कई बार अतीत को लेकर गलत धारणाएं बना ली जाती हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग उस दौर का हिस्सा नहीं थे, वे उसकी वास्तविकता को पूरी तरह नहीं समझ सकते। उनके मुताबिक, इतिहास और यादों को सही संदर्भ में देखना जरूरी है, वरना उसकी गलत व्याख्या हो सकती है।

लिसा कुड्रो 1994 से 2004 तक चले ‘Friends’ शो का अहम हिस्सा रहा हैं। इस शो में उनके साथ जेनिफर एनिस्टन, कर्टनी कॉक्स, डेविड श्विमर, मैट लेब्लांक और दिवंगत मैथ्यू पेरी जैसे कलाकार भी थे। यह शो उस दौर के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में शामिल रहा है और आज भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है।

बता दें, साल 2021 में ‘Friends: The Reunion’ के जरिए यह स्टारकास्ट फिर से एक साथ नजर आई थी। इस दौरान सभी कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए और पुराने पलों को याद किया। लिसा कुड्रो ने उस रीयूनियन को भावनात्मक बताया था।

उन्होंने यह भी कल्पना की कि अगर फीबी बफे का किरदार आज होता तो वह अपने पति माइक के साथ एक शांत जीवन जी रही होती और अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए आर्ट्स एजुकेशन से जुड़ी होती।

फिलहाल लिसा कुड्रो अपने शो ‘The Comeback’ के तीसरे सीजन को लेकर व्यस्त हैं। यह शो एक संघर्षरत अभिनेत्री की कहानी दिखाता है जो बदलते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने की कोशिश करती है।

उन्होंने संकेत दिए हैं कि यह सीजन इस सीरीज का आखिरी अध्याय हो सकता है। उनका मानना है कि किसी भी कहानी को सम्मानजनक तरीके से खत्म करना जरूरी होता है, ताकि दर्शकों के मन में उसकी अच्छी छवि बनी रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=uOuutMGFjQY

शेयर करना
Exit mobile version