उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हनी ट्रैप का शिकार बनाकर बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने बुजुर्ग को झांसे में लेकर शादी कर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था।

धोखाधड़ी कर बुजुर्ग से लिखवाई जमीन

दरअसल, ग्रामीणों की जानकारी के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग निहाल अहमद खां ने मोहनलालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान पीड़ित ने बताया था कि आरोपी महिला परवीन बानो ने शादी कर धोखाधड़ी करके जमीन की वसीयत कराकर अपने नाम करवा ली थी। जिसके बाद उसने जमीन को रोशन जहां अंसारी को 17 लाख रुपए में बेच दिया। इसके अलावा आरोपी महिला ने बुजुर्ग की जमीन बेचने के साथ घर से 50 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान को लेकर फरार हो गई थी।

पहले भी कई लोगों को बना चुकी है शिकार

बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दिया था। इस दौरान मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी महिला परवीन बानो को बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ने के बाद जांच में यह खुलासा हुआ कि इससे पहले भी परवीन बानो ने कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।

सपा का टिकट मिलते ही फूट-फूटकर रोईं, देखिये कौन है Kanpur की नसीम सोलंकी..

शेयर करना
Exit mobile version