Best Facial Exercises: उम्र बढ़ना तो स्वाभाविक है, लेकिन उम्र के असर को कम करना हमारे हाथ में जरूर है। हेल्दी लाइफस्टाइल, सही खानपान और नियमित फेस एक्सरसाइज से चेहरे की झुर्रियां, ढीली त्वचा और लटकते गालों को कंट्रोल किया जा सकता है। डायटीशियन रमिता कौर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ खास फेस योगा एक्सरसाइज शेयर कीं, जो स्किन को टाइट करने और उम्र के असर को कम करने में कारगर मानी जा रही हैं।जानिए कैसे इन फेस एक्सरसाइज से निखरेगा आपका चेहरा

कैसे इन फेस एक्सरसाइज से निखरेगा आपका चेहरा?
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की त्वचा पर सबसे पहला असर दिखाई देता है—गाल ढीले होने लगते हैं, आंखों के पास झुर्रियां दिखने लगती हैं और स्किन की कसावट धीरे-धीरे कम होने लगती है। लेकिन अब टेंशन की जरूरत नहीं। अगर आप रोजाना सिर्फ 5–10 मिनट फेस एक्सरसाइज को देते हैं, तो आपकी स्किन फिर से जवां दिख सकती है। नीचे जानिए वो 3 आसान एक्सरसाइज जो आपकी फेस फिटनेस को बना सकती हैं बेमिसाल…..
1. बैलून पोज (Balloon Pose): गालों की लटकती स्किन को कहें बाय-बाय
- आराम से बैठ जाएं और मुंह पर दो उंगलियां रखें।
- अब मुंह को बाहर से हल्का दबाएं और अंदर की ओर हवा भरें।
- इस पोज को एक मिनट तक बनाए रखें।
- इससे गालों की स्किन में कसाव आता है और ढीलापन धीरे-धीरे कम होता है।
2. वी पोज (V Pose): आंखों की झुर्रियों को करें गायब
- अपनी इंडेक्स और मिडल फिंगर से “V” शेप बनाएं।
- उंगलियों को आंखों के नीचे इस तरह रखें कि “V” आकार साफ नजर आए।
- हल्के दबाव के साथ आंखों को ऊपर की ओर देखने की कोशिश करें और पोज को 1 मिनट तक बनाए रखें।
- इससे आंखों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और फाइन लाइन्स धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
3. चीक प्लंपिंग एक्सरसाइज (Cheek Plumping): उभरे हुए गालों के लिए बेस्ट
- जितना हो सके, उतनी चौड़ी मुस्कान लाएं।
- चीक्स को ऊपर की तरफ लिफ्ट करें, जैसे किसी कैमरा पोज़ के लिए स्माइल कर रहे हों।
- इसे लगातार 2 मिनट तक करें।
- इससे गालों में कसाव आता है, वो उभरे हुए और हेल्दी दिखने लगते हैं।
क्यों जरूरी हैं ये फेस एक्सरसाइज?
बेशक उम्र को रोका नहीं जा सकता, लेकिन उसे अपने चेहरे पर हावी होने से जरूर रोका जा सकता है। इन एक्सरसाइज से न सिर्फ चेहरे की स्किन टाइट होती है बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। साथ ही ये झुर्रियों, फाइन लाइन्स और ढीली त्वचा से लड़ने में मदद करती हैं… बगैर किसी महंगे ट्रीटमेंट या क्रीम के।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्किन प्रॉब्लम या हेल्थ कंडीशन में डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।